Beauty Tips For Winter

 सर्दियों में भी त्वचा की चमक को रखे बरकरार

कपकपाती सर्दी में चेहरे की चमक और रौनक को बरकरार रखना किसी चुनौती से कम नहीं है, इस मौसम में हाड़ कँपाने ठंड के कारण हम अपने चेहरे पर ध्यान नही दे पाते है। जिसके कारण त्वचा में खुश्की, चेहरे में नमी की कमी होना, होंठ फटने जैसी समस्याएं होना आम बात है। लगातार पड़ रही ठंड और हवाएं हमारे चेहरे को रुखा और बेज़ान बना देती है। ऐसे में हमें अपने चेहरे की चमक और नमी को बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान की आवश्यकता होती है। इसके लिए हमें बाहर ना जाकर घर में ही मौजूद नुस्खों की मदद से चेहरे की चमक और सुन्दरता को सर्दियों में भी बरकरार रख सकते है।

त्वचा को करें हाइड्रेट

ठंड हो गर्मी हर मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए हमें बिना अल्कोहॉल वाले अच्छे मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मॉश्चराइजर हमारे त्वचा की नमी को बरकरार रखनें में हमारी मदद करता है। साथ ही हमें अल्कोहॉलयुक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचना चाहिए, यह त्वचा की नमी को छीन लेते है।   

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में ठंड अधिक होने के कारण हम नहाने और मुंह धोने के लिए ज्यादातर गर्म पानी का इस्तेमाल करते है, जिससे हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर और चेहरे की नमी खत्म होने लगती है जिसके कारण  त्वचा खुश्क और बेज़ान हो जाती है। इससे बचने के लिए हमें नहाने और मुंह धोने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

क्लींजिंग

किसी भी मौसम में चेहरे और शरीर को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम अपने घर पर ही घरेलु नुस्खों की मदद से क्लीजिंग कर सकते है। त्वचा की क्लीजिंग के लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन में दही और हल्दी को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाने के बाद साफ पानी से धों लें। इसके इस्तेमाल से त्वचा में ग्लो आने के साथ अच्छी सफाई भी हो जाती है। साथ ही यह एक फेशवॉश का भी काम करता है।    

स्क्रबिंग



क्लींजिंग के साथ ही त्वचा की स्क्रबिंग करना भी जरूरी है। स्क्रबिंग से त्वचा के डेड स्किन को हटाने का काम करता है। इसके लिए घर पर स्क्रब करने के लिए कॉफी, नारियल तेल और शहद का उपयोग कर सकते है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करने से चेहरे के डेड स्किन निकल जाते है। इसके साथ ही त्वचा मुलायम भी होती है। 

खान-पान का रखे विशेष ध्यान 

शरीर को स्वस्थ रखने और चेहरे को सुदंर एवं चमकदार बनाने के लिए खान-पान का ध्यान और जीवनशैली को बदलना भी बेहद आवश्यक है। सर्दियों में ओमेगा 3 युक्त भोजन का प्रयोग करें। साथ ही अधिक तैलीय पर्दाथों के प्रयोग से बचना चाहिए।

लिप्स का ध्यान भी जरुरी



इसके साथ ही रात को सोते समय अपने नाभि में तेल लगाकर सोना सर्दियों के मौसम में फायदेमंद होता है। इससे होठ फटते नही हैं। साथ ही एक अच्छी क्वालिटी के लिपबाम का उपयोग करना चाहिए। साथ ही हाथों के डेड स्किन को निकालने के लिए नींबू के रस में चीनी मिलाएं और हाथों पर लगाएं।


सर्दी के मौसम में वैसे तो ठंड के कारण हम अपने शरीर का अधिक ध्यान नहीं रख पाते है, लेकिन इस प्रकार के नियमित देखभाल को अपनी दिनचर्या में शामिल करके हम शरीर को स्वस्थ एवं त्वचा को दमकदार बना सकते है।   


   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

My First Blog

Delhi Violence

Why Sushant ?