संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Vikas Dubey killed in UP police encounter

पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत- बदला या न्याय ? यूपी पुलिस के 8 जवानों को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा विकास दुबे आज सुबह पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पकड़ने के बाद यूपी STF द्वारा कानपुर ले जाते समय गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।  पुलिस के मुताबिक गाड़ी के पलटने के बाद विकास पुलिस की बंदुक छीनकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को मार गिराया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि विकास ने पुलिस की टीम पर कई गोलियां चलाई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा के तौर पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की, जिसमें विकास घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।     एनकाउंटर पर उठते सवाल बीते एक हफ्ते से पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेलने वाला दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जिसके बाद पुलिस द्वारा किया गया यह एनकाउंटर संदेह के घेरे में आ गया है। आज तड़के सुबह जब विकास की मौत की खबर आई तो ऐसा लगा जैसे यह सब पहले से नियोजित था। किसी के लिए भी इसमें

Police arrest vikash dubey

चित्र
8 पुलिसवालों का खूनी आखिरकार आया पुलिस की गिरफ्त में यूपी पुलिस के आँखों मे धूल झोंककर फरार हुए दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। बीते 6 दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल, खेल रहा कानपुर के विकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा आख़िरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को कोर्ट में पेश न कर यूपी पुलिस को सौंपेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि विकास ने प्रदेश की स्थानीय मीडिया को खुद अपने आत्मसमपर्ण करने की ख़बर दी थी। विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो वह चिल्ला कर बताने लगा मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने के बाद भी विकास के चेहरे पर न ही पुलिसवालों की हत्या करने का अफसोस था और न कोई